Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में जा घुसी, दुर्घटना में 3 महिलाओं सहित 4 की मौ

उत्तर प्रदेश। छत्तीसगढ़ के पंखाजूर से रामलला के दर्शन कर काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस भीषण हादसे का शिकार हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रेलर में जा घुस गई। इस भीषण हादसे में 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मरने वाले तीन महिलाएं और एक पुरूष शामिल है, सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा यूपी के जौनपुर में आज तड़के घटित हुई। दुर्घटना में घायल दिलीप दास ने बताया कि पंखाजुर से 50 लोगों का एक ग्रुप 7 सितंबर को बालाजी ट्रेवल्स की बस बूक कर छत्तीसगढ़ से निकले थे। सभी लोगों ने पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह वृंदावन से अयोध्या धाम पहुंचे थे। यहां सभी श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया। रविवार रात 11 बजे खाना खाने के बाद सभी लोग बस में सवार होकर काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए थे।

बताया जा रहा है कि बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने बस पर से कंट्रोल खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन पूरी तरह से पिचक गया। इस हादसे में बस का चालक दीपक समेत श्रद्धालुअ आशा भवन, गुलाब, सहित एक अन्य महिला की मौत हो गयी। जबकि 9 लोगों को गंभीर चोट आने पर हालत गंभीर है। यूपी पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।