Special Story

बिना लाइसेंस के चल रही थी कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री, खाद्य विभाग ने किया सील

बिना लाइसेंस के चल रही थी कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री, खाद्य विभाग ने किया सील

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

कोरबा। गर्मी के मौसम आते ही कोल्ड ड्रिंक और अपनी…

लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के साथ अनेक महत्वपूर्ण विधेयक हुए पारित – मुख्यमंत्री

लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के साथ अनेक महत्वपूर्ण विधेयक हुए पारित – मुख्यमंत्री

Shiv Mar 20, 2026 3 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के सफल समापन पर मंत्रीगण…

धर्मांतरण कानून पर सियासत : बैज ने कहा- वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है BJP

धर्मांतरण कानून पर सियासत : बैज ने कहा- वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है BJP

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुए धर्मांतरण कानून को लेकर प्रदेश…

सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में आएगी तेजी

सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में आएगी तेजी

Shiv Mar 20, 2026 4 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 फरवरी 2004 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण…

रिश्वतखाेर नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

रिश्वतखाेर नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की…

March 20, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नवरात्रि पर गन्ना किसानों को बड़ी सौगात : 5.97 करोड़ जारी, अब तक 57.48 करोड़ भुगतान

कवर्धा।  चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर द्वारा किसानों को 5.97 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया गया है. इसके साथ ही चालू सत्र में अब तक कुल 57.48 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं. समय पर भुगतान से क्षेत्र के किसानों में खुशी और भरोसे का माहौल बना हुआ है.

कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया लगातार जारी है, जिससे सहकारी व्यवस्था पर किसानों का विश्वास मजबूत हो रहा है. कारखाना प्रबंधन के अनुसार यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के साथ-साथ कारखाने के संचालन को भी स्थिर बना रही है.

चालू पेराई सत्र में अब तक 2.55 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई और 3.09 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है, जो किसानों और प्रबंधन के समन्वय का परिणाम माना जा रहा है.

किसानों के हित में लगातार पहल

कारखाने द्वारा किसानों और श्रमिकों के हित में कई सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें, निर्धारित मूल्य के साथ अतिरिक्त राशि और बोनस, रियायती दर पर शक्कर वितरण, उन्नत बीज और प्रशिक्षण, किसानों के लिए आवास और 5 रुपए में भोजन सुविधा शामिल है. बता दें कि भोरमदेव शक्कर कारखाना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ रोजगार और कृषि विविधता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है.