Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खारुन में डूबा 9वीं का छात्र

रायपुर।  रायपुर के खारुन नदी में 9वीं का छात्र बह गया है, जिसका दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि स्कूल के नाम से घर से निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। खारुन नदी चला गया। SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, छात्र ईश्वर वर्मा (14) घर से करीब साढ़े 9 बजे बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह कॉपी भूल गया हूं, कहकर वापस घर आ गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ निकल गया।

बताया जा रहा है कि ईश्वर वर्मा स्कूल न जाकर दोस्तों के कहने पर नदी में नहाने चला गया। सभी लड़के नदी में नहाने के बाद वापस निकलने की तैयारी में थे। इसी दौरान ईश्वर गहरे पानी में चला गया। ये घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है।

बताया जा रहा है कि नदी में ईश्वर कुछ देर तक तैरने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद हलचल बंद हो गई। दोस्तों ने फौरन डॉयल-112 को सूचना दी। मुजगहन पुलिस और SDRF के गोताखोर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब मौके पर पहुंचे।

SDRF के जवानों ने बताया कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक हमने लाश को खोजने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेज बहाव और अंधेरा होने की वजह से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिसके बाद सर्चिंग ऑपरेशन रोकना पड़ा।

शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे से SDRF की टीम फिर एक बार खारून नदी में सर्च ऑपरेशन कर रही है। मौके पर करीब 10 लोगों की टीम ईश्वर को खोज रही है। इस सर्चिंग ऑपरेशन में हाई स्पीड बोट के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर से लेस गोताखोर पानी की गहराई में लाश को खोज रहे हैं।

ईश्वर साहू के पिता राजकुमार साहू ने बताया कि ईश्वर उनका इकलौता बेटा है। ईश्वर की एक छोटी बहन भी है। राजकुमार बोरियाकला के एक टाउनशिप में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। ईश्वर को पानी से डर लगता था। उसे तैरना भी नहीं आता था। वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया, फिर डूब गया। यह बात अजीब है।

मामले को लेकर मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि ईश्वर साहू बोरियाखुर्द का रहने वाला है। साढ़े 11 बजे तक लाश नहीं मिल पाई है। टीम तलाशी अभियान में करीब 3 किलोमीटर में स्थित खुड़मूड़ा घाट तक पहुंच गई है। सर्चिंग अब तक जारी है।