Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ से 815 हज यात्री जाएंगे मक्का, मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण पूरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि हज 2026 की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि सऊदी सरकार द्वारा निर्धारित अनिवार्य स्वास्थ्य मापदंडों के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 9 फरवरी 2026 से प्रदेश के 29 जिला चिकित्सालयों में हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके गृह जिलों में ही यह व्यवस्था की गई थी, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिली। रमज़ान माह को देखते हुए हाजियों के लिए रोज़ा खोलने के बाद टीकाकरण की विशेष व्यवस्था भी की गई।

मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हज यात्री यात्रा पर जाएंगे। इस वर्ष प्रदेश के 29 जिलों से कुल 815 हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे, जिनमें 417 पुरुष और 398 महिलाएं शामिल हैं।

हज यात्रियों द्वारा चुने गए विकल्प के अनुसार मुंबई एम्बार्केशन प्वाइंट से 453, नागपुर से 290, दिल्ली से 14, अहमदाबाद से 2, बेंगलुरु से 6, हैदराबाद से 42, जयपुर से 1, लखनऊ से 5 और कोलकाता से 2 यात्री हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। यात्रियों का प्रस्थान 18 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 के बीच होगा, जबकि हज यात्रा के बाद उनकी वापसी 2 जून से 30 जून 2026 के बीच प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष शुरू की गई नई सुविधा शॉर्ट हज के तहत 99 यात्री, जबकि नॉर्मल हज के तहत 716 यात्री हज यात्रा करेंगे। सभी 815 हाजियों को फ्लाइट का अलॉटमेंट भी किया जा चुका है। रमज़ान माह के तुरंत बाद हज यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।