Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

76th Republic Day Parade LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ध्वजारोहण, 21 तोपों से दी गई सलामी, आसमान से पुष्प वर्षा के साथ शुरू हुई परेड

दिल्ली।  कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहरा दिया है। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इसी के साथ ही कर्तव्य पथ पर जश्न शुरू हो गया है। भारतीय वायुसेना ने कर्तव्य पथ पर फूलों की बारिश की. एयरफोर्स ने भारतीय तिरंगे के साथ पुष्प वर्षा की।

https://youtube.com/watch?v=OjsE734aXyc%3Ffeature%3Doembed

द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंची। उनसे पहले पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर आए। पीएम ने वहां मौजूद गेस्ट से मुलाकात की।

कर्तव्य पथ पर सबसे पहले न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झांकी निकली है। इसमें देशभर के 300 प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। इसके बाद 5 हजार आर्टिस्ट एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन किया।

 नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इससे पहलेनेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा कि- आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। उन्होंने आगे कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।