Special Story

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही के दौरान रायगढ़ जिले में अलसी बीज वितरण में कथित भ्रष्टाचार…

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘इतवारी-टाटानगर’ के साथ 7 ट्रेनों को किया गया रद्द, डायवर्टेड रूट पर चलेंगी ‘साउथ बिहार’ के साथ 4 ट्रेनें…

xr:d:DAFTbJN_OT4:81,j:408436511,t:22121407

बिलासपुर। गर्मी की तपिश के बीच लगातार देरी से चल रही ट्रेनों की समस्या से रेल यात्रियों को निजात नहीं मिली है कि अब ट्रेनों को रद्द और उनका रूट डायवर्ट किया जा रहा है. अलग-अलग सेक्शन में चल रहे कार्यों की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कुल 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं 4 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा.

गामहारिया व सीनी सेक्शन में रेलवे मेगा ब्लॉक की वजह से 3 ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है, तो वहीं 4 ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा.

रदद ट्रेनें

– 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 21, 24, 28, 31 मई व 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जून को रद्द.

– 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 21 मई व 04, 11, 18, और 25 जून को रद्द रहेगी. टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या रद्द.

– 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 22 मई व 05, 12, 19 व 26 जून को रद्द रहेगी. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

– 20 व 27 मई एवं 03, 10, 17 व 24 जून को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते चलेगी.

– 22 मई एवं 01, 08, 15, 22 व 29 जून 2025 योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते चलेगी.

– 20 व 27 मई एवं 03, 10, 17 व 24 जून 2025 को आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कान्ड्रा-सीनी (टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी.

– 24 व 31 मई एवं 07, 14, 21 व 28 जून 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया सीनी-कान्ड्रा-(टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी.

इसी तरह निपनिया यार्ड ईस्ट एंड पर रिलिविंग गर्डर की डी- लान्चिग की वजह से चार ट्रेनों को रद्द किया गया है.

रद्द ट्रेनें

– 21 मई को गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.

– 21 मई को गाड़ी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी.

– 22 मई को गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़ रोड – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.

– 22 मई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर – कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी.