Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए, सीएम साय ने कहा – प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य

रायपुर- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए. सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा है कि निश्चित ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. उनके साहस को सलाम करता हूं. नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है.

आज नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में रूक रूक कर हो रही मुठभेड़ में सात वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं. नारायणपुर पुलिस ने दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं. वहीं पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव दंतेवाड़ा पुलिस को मिले हैं. इसकी पुष्टि पुलिस कप्तान गौरव राय ने की है.

जानिए कब-कब मारे गए नक्सली

इससे पहले 2 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया था. 16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने टॉप कमांडर समेत 29 नक्सलियों को मारे थे. नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर 30 अप्रैल को तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे. 10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया था.