Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दुष्कर्म के बाद 6 साल की भतीजी को उतारा मौत के घाट, आरोपी चाचा का केस नहीं लड़ेंगे वकील, अधिवक्ता संघ ने लिया फैसला

दुर्ग।   छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ सगा चाचा ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में आरोपी का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेंगे. यह निर्णय दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में लिया गया. अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा, जिले के इतिहास के लिए कल काला दिन था. हमारी संघ ने फैसला लिया है कि कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा. संघ के सचिव रविशंकर सिंह ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वकील संघ एकजुट है. कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा.

बता दें कि नवरात्रि के अंतिम दिन सगे चाचा ने अपनी 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी और पड़ोसी को फंसाने उसकी कार में लाश को डाल दिया था. इस पूरे मामला का खुलासा दुर्ग पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद लाश छुपाने के लिए आरोपी ने पड़ोसी की कार का इस्तेमाल किया था. आरोपी को मालूम था कि कार का एक डोर खराब है, जिसका उसने शव छिपाने के लिए इस्तेमाल किया. आरोपी को सजा दिलाने के लिए मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा. इस मामले में कार मालिक निर्दोष है.

घटना के बाद आक्राेशित लोगों ने कार मालिक के घर की थी तोड़फोड़

बता दें कि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याभोज के लिए सुबह करीब 9 बजे 6 साल की मासूम बच्ची घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी. परेशान परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. खोजबीन करते हुए शाम को घर के पास पार्क में कार से बच्ची की लाश मिली. इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और कार मालिक के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया. पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने लोगों को समझाइश देने के बाद संदेही युवक को हिरासत में लिया है. वहीं परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

घर पर आग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

कार में बच्ची का शव मिलने के बाद उग्र भीड़ ने कार मालिक के घर और गाड़ियों में आग लगा दी थी. इस मामले में एएसपी ने सुखनंदन राठौर ने बताया कि वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बच्ची की शरीर पर चोट के निशान

प्रत्यक्षदर्शी महिला मीना यादव के मुताबिक बच्ची की लाश कार की सीट के नीचे मिली है. शरीर में चोट के निशान थे. मुंह और नाक से खून भी बह रहा था. पैर भी मुड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच के जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजनों को बच्ची का शव सौंप दिया गया. जिसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया.