Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बड़वानी में वन्यजीवों के हमले से 6 की मौत: BJP सांसद-जिला अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में वन्यजीव का आतंक जारी है। वन्यजीवों ने 17 लोगों पर जानलेवा हमला किया। जिससे 6 की मौत हो गई है। बीजेपी सांसदों और जिला अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख रुपए मुआवजा राशि का स्वीकृति पत्र दिया है।

बड़वानी जिले के लिंबई और आसपास के दो गांवों में वन्यजीव का आतंक जारी है। वन्यजीव ने 17 लोगों पर हमला किया। इनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों का इलाज जारी है। वन विभाग ग्रामीणों की मदद से वन्यजीव की तलाश कर रहा है।

बुधवार को लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पीड़ित परिवारों की बात करवाई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 8-8 लाख रुपए की मुआवजा राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा है।

साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था का आश्वासन दिया है। लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि गांव में पिंजरे लगाने और ड्रोन कैमरे के जरिए अज्ञात जानवर की तलाश जारी है। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने की निर्देश दिए हैं।