Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

50 साल पुराना आकाशवाणी का टावर गिरा, बड़ा हादसा होने से टला, इलाके में रेडियाे पर प्रसारण ठप

जगदलपुर।  बस्तर में आज बड़ा हादसा होते-होते बच गया. जिले के तेली मारेगा में आकाशवाणी केंद्र है, जहां प्रसारण के लिए 150 मीटर ऊंचा टावर लगा हुआ है. करीब 50 साल पहले स्थापित ये टावर काफी जर्जर स्थिति में था, जिसके कारण यह टावर शुक्रवार की दोपहर अचानक गिर गया. हालांकि उस वक्त आसपास कोई कर्मचारी और ग्रामीण नहीं थे, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना के बाद इलाके में रेडियो पर प्रसारण बंद हो गया है.

बता दें कि करीब 50 साल पहले 1970 में तेली मारेगा में प्रसारण केंद्र की स्थापना की गई थी. इसी वक्त यहां टावर लगाया गया था, जिसके जरिए दूरदर्शन और आकाशवाणी का प्रसारण होता है. ये टॉवर काफी जर्जर हो गया था, लेकिन प्रशासन ने लापरवाही बरतते हुए इस टॉवर को ना ही हटाया और ना ही उसकी मरम्मत कराकर मजबूत किया. इसके चलते ये टॉवर अचानक धराशाई हो गया.

बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

टावर धराशाई होते वक्त तीन अलग-अलग हिस्सों में गिरा, जिसकी वजह से नजदीक में मौजूद बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. फिलहाल टावर टूटने की वजह से इलाके में रेडियो पर प्रसारण बंद हो गया है.