Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में मिले कोरोना के 5 नए मरीज, राजनांदगांव में 20 दिनों में तीन लोगों की मौत

रायपुर।  राजधानी रायपुर में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं. रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 29 पहुंच गई है. वहीं राजनांदगांव में पिछले 20 दिनों के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. बता दें कि अब तक 95 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं. इसमें से 60 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. राहत की बात है कि रायपुर में अब तक एक भी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई है.

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिथलेश चौधरी ने कहा, रायपुर में अभी कोराना के 29 एक्टिव मरीज हैं. राजधानी में सर्वाधिक मरीज इसलिए हैं, क्योंकि सभी राज्यों से लोग यहां आते हैं. जनसंख्या घनत्व ज्यादा है. मरीजों के परिजनों को ट्रेस कर जांच की जा रही है.

भीड़ वाले एरिया में जाने से बचें

सीएमएचओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी-खांसी, बुखार होने पर तत्काल इलाज कराएं. कोरोना होने पर घर में भी मास्क लगाकर रहें. भीड़ भाड़ एरिया में जाने से बचें. बता दें कि राजनांदगांव में पिछले 20 दिनों के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. मृतकों में सभी पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत और बिगड़ गई और जान चली गई.