Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

5 मौत : कांग्रेस जांच दल ने कोंटा के इकताल गांव का किया दौरा, ग्रामीणों ने दिया घटना संबंधित ब्यौरा

सुकमा।   जिले के इतकल गांव में जादू टोना के शव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या मामले की जांच करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जांच टीम इतकल गांव पहुंची है. इस दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस की जांच टीम को घटना की पूरी जानकारी दी.

जांच टीम में लखेश्वर बघेल संयोजक व पांच सदस्य कोंटा विधायक कवासी लखमा , पूर्व विधायक रेखचंद जैन, प्रदेश सचिव दुर्गेश राय, सुकमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल शामिल हैं. मामले की जांच करने आए लखेश्वर बघेल ने कहा कि सरकार हर मामले में फेल है. जादू टोना के नाम पर हत्या हुई थी तो सरकार जागरूकता क्यों नहीं फैला रही है.

उठ रहे सवाल – 6 बार के विधायक लखमा नहीं ला पाए जागरूकता

विधायक कवासी लखमा ने कहा कि ये विष्णु देव की सरकार और उनकी सरकार के गृहमंत्री पूरी तरह से निष्क्रिय है. पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है. सुशासन की बात करती है, लेकिन 9 महीनो में कई घटनाएं घट चुकी है. जांच दल जांच पूरी कर प्रदेश कार्यालय में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. वहीं लोग सवाल भी उठा रहे कि विधायक कवासी लखमा कोंटा से 6 बार के विधायक हैं फिर भी अपने इलाके में जागरूकता नहीं ला पाए.

जानिए पूरा घटनाक्रम

बता दें कि सुकमा जिले के काेंटा क्षेत्र के इतकल गांव में 15 सितंबर को जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुटी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है. सभी मृतक ग्राम इतकल के निवासी थे. वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिडमा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष), और पोड़ियाम एंका शामिल है. सभी गिरफ्तार आरोपी इतकल गांव के निवासी है.