Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में कांग्रेस के 5 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने से हैं नाराज…

रायपुर। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नेताप्रतिपक्ष पद पर पार्षद आकाश तिवारी की नियुक्ति के विरोध में कांग्रेस के पांच पार्षदों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में खुद पूर्व नेताप्रतिपक्ष संदीप साहू भी शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) और जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) द्वारा आकाश तिवारी को रायपुर नगर निगम में नया नेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के तुरंत बाद विरोध स्वरूप 5 पार्षदों संदीप साहू, जयश्री नायक, रेणु साहू, दीप साहू और रोनिता प्रकाश जगत ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।

गौरतलब है कि जयश्री नायक को कुछ समय पहले ही पार्टी ने उपनेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया था, लेकिन आकाश तिवारी की नियुक्ति से वे भी नाराज़ दिखीं और इस्तीफ़ा देने वालों में शामिल हो गईं।

बता दें कि जिला कांग्रेस कमिटी ने संदीप साहू को रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाया था, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक आदेश जारी कर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया। इसके बाद से ही लगातार इसका विरोध किया जा रहा था, साहू समाज ने कांग्रेस भवन में प्रदर्शन भी किया था. वहीं अब आज जिला कांग्रेस कमेटी ने आकाश तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी. इसके तुरंत बाद पार्टी के 5 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

देखें इस्तीफा पत्र