Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मेडिकल कॉलेजों में रिक्त हैं प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के 481 पद, कांग्रेस विधायक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी…

रायपुर। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों के बारे में आज विधानसभा में सवाल पूछा गया था। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के 481 पद रिक्त हैं।

विधायक इंद्र कुमार साहू ने सवाल पूछा था कि प्रदेश में संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों व प्राध्यापकों के कितने पद स्वीकृत हैं? स्वीकृत पदों में से कितने पद रिक्त हैं? इसकी विषय/विभागवार तथा महाविद्यालयवार जानकारी मांगी थी।

इसके अलावा वर्ष 2015 से 2025 के मध्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से कितने सहायक प्राध्यापकों की भर्ती विभाग द्वारा की गयी? इसकी भी वर्षवार, विषयवार/विभागवार जानकारी मांगी थी। इसके अलावा इस अवधि में भर्ती किए गए सहायक प्राध्यापकों में से परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने वाले सहायक प्राध्यापकों की जानकारी मांगी थी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के 673 स्वीकृत पदों में से 361 रिक्त व प्राध्यापक के 224 स्वीकृत है, जिसमें से 120 पद रिक्त है। मंत्री ने बताया है कि उक्त अवधि में भर्ती किये गये सहायक प्राध्यापकों में से 155 चिकित्सकों ने अपनी परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली है।