Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

1 करोड़ की ठगी के आरोप में सनशाईन केटरर्स की डायरेक्टर सुनीता अग्रवाल पर हुई 420 की FIR, रेलवे में है पूरा साम्रज्य

रायपुर/राजनांदगांव-    रायपुर रेलवे स्टेशन में दशकों से टी-स्टॉल, फूड और फ्रूट ट्रॉली का संचालन करने वाली कंपनी सनशाईन केटरर्स की डायरेक्टर सुनीता अग्रवाल के खिलाफ राजनांदगांव कोतवाली पुलिस ने करीब 1 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की तैयारी है.

राजनांदगांव कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हर माह 3 लाख का मुनाफा देने का झांसा देकर राजनांदगांव के एक कारोबारी से 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के सनसिटी कॉलोनी निवासी विकास बोहरा पिता जेठमल ने शिकायत दर्ज कराई है कि मुंबई की मेसर्स सनशाईन केटरर्स प्राईवेट लिमिटेड के संयुक्त डायरेक्टर अरूण अग्रवाल एवं उसकी पत्नी सुनीता अग्रवाल ने यह कहकर एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मांगी थी कि अपने व्यवसाय में होने वाले प्राफिट से 3 लाख रुपए मंथली इनकम उसे देंगे.

लेकिन कोई भी राशि नहीं दिया. इस दौरान प्रार्थी विकास बोहरा ने एक करोड़ राशि वापस करने की मांग की. इस बीच कोविड काल में उक्त कंपनी के डायरेक्टर अरुण अग्रवाल की मृत्यु हो गई. इसके बाद उनकी पत्नी सुनीता अग्रवाल, जो पूर्व से संयुक्त रूप से डायरेक्टर थी, वह कंपनी की अकेली डायरेक्टर हो गई.

सुनीता से रकम वापस मंगने पर 1 मार्च 2021 को दो गवाहों धानेश्वर सिंह व नैतिक पटेल के समक्ष राजनांदगांव में नोटरी में उपस्थित होकर सेटलमेंट एग्रीमेंट निष्पादित किया गया. इसमें 5 लाख रुपए प्रतिमाह की किस्तों में कुल 20 माह में एक करोड़ रुपए वापस करने का इकरार किया और पोस्ट डेटेड 20 चेक केनरा बैंक का दिया गया. लेकिन चेक लगाने के बाद पता चला कि चेक बंद खाते का दिया गया है.

बता दें कि ये वही कंपनी है जिनके यहां रायपुर में जीएसटी ने पिछले दिनों छापामारा था और लाखों रूपए की टेक्स चोरी उजागर की थी.