Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोरबा जिला जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर भागे 4 बंदी…..मचा हड़कंप

कोरबा। कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां जिला जेल कोरबा से 4 निरूद्ध बंदी फरार हो गये है। फरार सभी बंदी पाक्सो के मामले में जेल में निरूद्ध थे। बताया जा रहा है कि कैदियों ने जेल प्रहरियों को चकमा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये। जब तक जेल प्रबंधन को इस बात की जानकारी होती, तब तक चारों कैदी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला जेल कोरबा में हड़कंप मच गया। कैदियों के फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस विभाग द्वारा सभी थाना-चैकी क्षेत्रों में सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जिला जेल कोरबा में आज दोपहर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि अलग-अलग अपराधिक मामलों में घरघोड़ा रायगढ़ निवासी चंद्रशेखर राठिया, पोड़ी-बहार निवासी दशरथ सिदार, भूलसीडीह निवासी राजकंवर और लालघाट बालको निवासी सरना भीकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई जारी थी। इसी बीच इन चारों निरूद्ध बंदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की। बताया जा रहा है कि इन चारों बंदियों को जेल में बीमार मवेशियों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गयी थी। जिसके आड़ में आज दोपहर चारों निरूद्ध बंदियों ने जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये।

इसके बाद जब तक जेल प्रबंधन इनकी तलाश करता, तब तक ये फरार हो चुके थे। जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस कोे दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियों को फरार बंदियों की धरपकड़ के लिए मैसेज जारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस से मैसेज आने के बाद कोरबा शहरी क्षेत्र में पुलिस टीम चारों फरार बंदियों के ठिकानों सहित अन्य स्थानों में सरगर्मी से तलाश कर रही है।