Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

38वें नेशनल गेम्स : राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयनित हुए प्रदेश के 12 मल्लखंब खिलाड़ी, उत्तराखंड में दिखाएंगे जौहर…

रायपुर।  भारत सरकार ने इस साल उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें नेशनल गेम्स का आयोजन किया है. यह आयोजन भारत के ओलंपिक कहे जाने वाले राष्ट्रीय खेलों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस आयोजन में देश भर के 10,000 से अधिक एथलीट, ऑफिशियल और कोच भाग हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इसमें भारत के सभी बढ़े खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे, जिसके बाद उन्हें देश के लिए एशिया और ओलंपिक जैसे बढ़े खेलों में खेलने का मौका मिलेगा. इस साल आयोजित नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के मल्लखंब खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है.

बता दें, छत्तीसगढ़ से चयनित मल्लखंब 12 खिलाड़ियों में से 2 खिलाड़ी जांजगीर चांपा से हैं और बाकी 10 खिलाड़ी बस्तर संभाग के हैं. अधिकतर खिलाड़ी नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ मल्लखंब और स्पोर्ट्स अकादमी से हैं, जिनका चयन छत्तीसगढ़ के मल्लखंब संघ और छत्तीसगढ़ के मल्लखंब संघ पदाधिकारियों ने किया है. ये सभी खिलाड़ी प्रदेश के गौरव को और भी बढ़ाने जा रहे हैं.

इस बड़ी उपलब्धि के लिए वन और जल मंत्री केदार कश्यप, जिला कलेक्टर नारायणपुर प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ आकांशा सिंह खलखो, नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार, और रक्षित निरीक्षक मोसिन खान ने अबूझमाड़ मल्लखंब और स्पोर्ट्स अकादमी के सभी खिलाड़ियों को एवं मुख्य कोच मनोज प्रसाद व सहायक कोच नरेंद्र गोटा को बधाई और जीत की शुभकामनाएं दी.

यह आयोजन न केवल उत्तराखंड के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह आयोजन हमारे देश की खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करता है और हमें अपने देश की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है.