Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

38 परिवारों ने किया चुनाव का बहिष्कार : शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं होने से हैं नाराज, कॉलोनी की गेट पर लगाया बैनर, लिखा – यहां नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित

बिलासपुर।   नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 44 शंकर नगर के वैशाली टॉवर में रहने वाले 38 परिवारों ने इस बार नगर निगम चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. भाजपा की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के घर के पास ही यह टॉवर स्थित है, लेकिन उनका सुध लेने वाला कोई नहीं है.

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने कालोनी की बाउंड्री तोड़ दी, जिससे सुरक्षा संबंधी गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई है. शिकायतें पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. छह महीने पहले सीमांकन हुआ था, लेकिन तहसीलदार की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है. नाराज निवासियों ने काॅलोनी में चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर विरोध जताया है.

शिकायत के बाद भी समस्या जस का तस

कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि बाउंड्रीवाल को आरजे मिश्रा, रिटायर्ड निरीक्षक रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर ने अवैध रूप से तोड़ दिया है. इसकी शिकायत 14.08. 2023 एवं 27.09.2023 को की गई थी. नायब तहसीलदार के पास सीमांकन कराने आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं हो सका. बीते करीब डेढ़ सालों में कॉलोनी के लोगों ने अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक हालात जस के तस हैं. ऐसे में उन्होंने इस बार चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है.

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नहीं करेंगे मतदान

कॉलोनी के गेट में बैनर लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि सभी राजनीतिक दल के नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित है. कॉलोनी के लोगों ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए आने पर उनके लिए गेट ही नहीं खोला जाता है. अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे इस बार मतदान नहीं करेंगे.