सेप्टिक टैंक में 3 मजदूरों की मौत : अनुश्रवण समिति की बैठक में CM साय के सख्त निर्देश, सफाई के लिए अब लेनी होगी निगम की परमिशन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक में तीन लोगों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को राज्य अनुश्रवण समिति की महत्वपूर्ण बैठक ली. इस विभाग की करीब सात वर्षों बाद हुई. मुख्यमंत्री ने सेप्टिक टैंक की सफाई से जुड़े कार्यों के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए.
सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए निगम की लेनी होगी परिशन
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि सेप्टिक टैंक की सफाई से पूर्व नगर निगम की परमिशन अनिवार्य होगी. साथ ही केवल प्रशिक्षित सफाई कर्मियों ही अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से सफाई कार्य करेंगे. इस निर्देश का सख्ती से पालन कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.
सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत
बता दें कि राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार रात सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी. घटना के बाद मृतकों के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे थे. परिजनों के हंगामे के बाद आनन-फानन में शव को एंबुलेंस में भरकर मोर्चयुरी पहुंचाया गया.






