Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

3 दरिंदों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज, पूर्व मंत्री भगत ने की सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग

बालोद-  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती से गैंगरेप हुआ है। तीन दरिंदों ने युवती की अस्मत लूट ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। इस घटना पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने दुख जताया है और सरकार से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 जनवरी यानी सोमवार की रात युवती को तीन दरिंदों ने अपने हवस का शिकार बनाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और अपने साथ घटी घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछता जारी है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना से महिला सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

बालोद में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटना बहुत शर्मनाक करने वाली है, इसकी निंदा करते हैं। सरकार त्वरित कार्रवाई करें, कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त हो। महिलाओं बच्चों अस्मिता के संबंध में जो घटनाएं घट रही है वो तत्काल रुकना चाहिए। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि अपराधी अपराध करने से डरे।