Special Story

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में कार से 27 लाख कैश जब्त, उपचुनाव चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रायपुर। रायपुर पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान फिर से एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक कार से 27 लाख से अधिक नगदी कैश जब्त किया है. दरअसल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाटागांव में बने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी नकदी बरामद हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, आज एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान कार (नंबर CG 08 AR 8800) को रोका. कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते और गवाहों की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार सवार के पास एक काले रंग का बैग मिला, जिसे जांचने पर उसमें 27 लाख 10 हजार रुपए की नकदी पाई गई.

एसएसटी टीम द्वारा जब उक्त व्यक्ति से नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस नकदी को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

बता दें कि 9 नवंबर को भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक से 8 लाख नगदी जब्त किया है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का था.