Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

23 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा- हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने और लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के समाने हथियार डाले.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे. ये माओवादी बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर-पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे. इससे पहले पुलिस ने माओवादियों से हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होनी की अपील की थी. इसका व्यापक असर माओवादियों पर हुआ और 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करके लोकतंत्र और संविधान में विश्वास जताया.

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा ने कहा कि आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ दिए जाएंगे.बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 177 इनामी माओवादी सहित कुल 761 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं.

जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने सभी भटके माओवादियों से अपील की है कि हिंसा की धारा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए निकटतम थाना अथवा कैंप में संपर्क करें और क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे.