Special Story

खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त दबिश, 11 हाइवा, 2 जेसीबी और एक चैन माउंटेन मशीन जब्त…

खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त दबिश, 11 हाइवा, 2 जेसीबी और एक चैन माउंटेन मशीन जब्त…

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

आरंग। महानदी से रेत के अवैध दोहन का काला कारोबार करने…

नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रशिक्षु सैन्य और गैर सैन्य अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रशिक्षु सैन्य और गैर सैन्य अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Shiv Mar 20, 2026 4 min read

रायपुर।   छत्तीसगढ़ की हमारी धरती सघन वन, प्राकृतिक संसाधन, खनिज…

दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की खेती, पुलिस हिरासत में झारखंड का एक आरोपी

दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की खेती, पुलिस हिरासत में झारखंड का एक आरोपी

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही…

March 20, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कार से 21 किलो चांदी के आभूषण जब्त, वैध कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने की कार्रवाई

महासमुंद। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महासमुंद पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक, कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका के पास पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (CG 04 PY 7882) को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे तीन बैगों से 54 लाख 60 हजार रुपये कीमत के 21.089 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए।

कार में सवार विरेन्द्र प्रधान (50 वर्ष) – मठपारा रायपुर, टिकेश कुमार साहू (38 वर्ष) – उरला रायपुर से जब आभूषणों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस दिया और गवाहों की उपस्थिति में आभूषणों और कार को जब्त कर लिया।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चांदी के आभूषण कहां से लाए जा रहे थे और उनका उद्देश्य क्या था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।