Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की कमान संभालेंगे छत्तीसगढ़ के 21 आईएएस, हफ्तेभर में करना है रिपोर्ट…

रायपुर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बाद अब महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी है. माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अगले सप्‍ताह दोनों राज्‍यों के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा हो सकता है. ऐसे में चुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के 21 आईएएस अफसरों को बुलावा भेजा है, इनमें 6 महिला आईएएस भी शामिल हैं. 

चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी के लिए चयनित छत्‍तीसगढ़ के 21 आईएएस अफसरों की सूची राज्‍य सरकार को भेज दी है, जिन्हें 16 अक्‍टूबर को विज्ञान भवन में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. विज्ञान भवन में अफसरों की ट्रेनिंग होगी. इसी तारीख के आसपास आयोग की तरफ से दोनों राज्‍यों में चुनाव की घोषणा भी हो सकती है.

जिन 21 अफसरों का नाम चुनाव ड्यूटी के लिए तय किया गया है, उन्हें इस बात की खबर नहीं है कि उन्हें महाराष्ट्र में मोर्चा संभालना होगा या फिर झारखंड में. बताया जा रहा है कि 16 अक्‍टूबर की ट्रेनिंग के दौरान ही इन अफसरों को बताया जाएगा कि कौन सा अफसर किस राज्‍य में जाएगा.

इन अफसरों को आया है बुलावा

चुनाव आयोग की तरफ से जिन 21 अफसरों को बुलावा भेजा गया है, उनमें आर. प्रसन्‍ना, भुवनेश यादव, सीआर प्रसन्‍ना, जनक प्रकाश पाठक, शम्‍मी आब‍िदी, शिखा राजपूत तिवारी, केडी कुंजाम, किरण कौशल, पीएस एल्मा, सारांश मित्‍तर, जितेंद्र कुमार शुक्‍ला, अभिजीत सिंह, दिव्या उमेश मिश्रा, इफ्फत आरा, पुष्पा साहू, रितेश कुमार अग्रवाल, तारण प्रकाश सिन्‍हा, जगदीश सोनकर, राजेंद्र कुमार, कुलदीप शर्मा और कुन्दन कुमार शामिल हैं.

दो आईपीएस को भी मिला बुलावा

चुनाव आयोग ने केवल आईएएस ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के दो आईपीएस की भी झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव ड्यूटी लगाई है. इन आईपीएस अफसरों में प्रशांत कुमार ठाकुर और भोजराम पटेल शामिल हैं.