Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

200 बैंक कर्मियों ने परिजनों सहित प्रदर्शन कर बैंक अधिकारियों की हुई गिरफ्तारी का जताया विरोध

रायपुर।    इंडियन ओवरसीज़ बैंक के रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष प्रदेशभर से आए लगभग 200 बैंककर्मी अपने परिजनों सहित एकत्र हुए और हाल ही में छत्तीसगढ़ में कुछ बैंक अधिकारियों की हुई गिरफ्तारियों के विरोध में अपनी गहरी नाराज़गी और भय व्यक्त किया।

इस संदर्भ में, आल इंडिया बैंक अधिकारी महासंघ (AIBOC) छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के राज्य सचिव वाई गोपाल कृष्णा ने कहा कि लगातार हो रही गिरफ्तारियों और पुलिस की चेतावनी ने पूरे बैंकिंग समुदाय को गहरे भय और असुरक्षा के वातावरण में डाल दिया है । सभी बैंक अधिकारी बैंक की निर्धारित नीतियों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ही खाते खोलते हैं। यदि केवल खाते खोलने की प्रक्रिया को आधार बनाकर निर्दोष अधिकारियों को दोषी ठहराया जाएगा तो भविष्य में अधिकारी खाते खोलने से हिचकिचाएँगे। इससे सरकार की वित्तीय समावेशन योजना गंभीर रूप से प्रभावित होगी और अंततः आम नागरिक को ही सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

कॉमरेड गोपाल कृष्णा ने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी की संलिप्तता यदि ठोस प्रमाणों के साथ सिद्ध होती है तो उसका समर्थन नहीं किया जाएगा। लेकिन केवल आशंका या सतही आधारों पर अधिकारियों को गिरफ्तार करना न्यायोचित नहीं है।

सभी बैंक अधिकारियों ने राज्य प्रशासन और पुलिस से यह आग्रह किया कि किसी भी कार्रवाई से पूर्व ठोस प्रमाण प्रस्तुत किए जाएँ, तथ्यों की जाँच विशेषज्ञ बैंक अधिकारियों की राय लेकर की जाए और निर्दोष अधिकारियों को प्रताड़ित न किया जाए।