Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बैगा परिवारों को 20 जोड़ी बैल निःशुल्क वितरित, खेती का काम होगा आसान

रायपुर।     बिलासपुर जिला प्रशासन और पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कोटा विकासखंड के ग्राम नागचुवा और धुमा के विशिष्ट पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को निःशुल्क 20 जोड़ी बैल प्रदान किया गया है। बैल मिल जाने से अत्यंत पिछड़ी जनजाति के इन बैगा परिवारों की खेती-किसानी की राह आसान होगी। पशुधन विकास विभाग द्वारा घुमंतु पशुओं को प्रशिक्षित कर कृषि कार्य के लिए ये 20 जोड़ी बैल दिए गए हैं। बैगा परिवारों को बैल जोड़ी सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत नागचुवा की सरपंच ईश्वरी बाई खुसरो, धुमा के उप सरपंच संतोष बघेल, पशुधन विकास विभाग से संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर और वरिष्ठ पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ. अनिमेष जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।