Special Story

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 11, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा…

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश

Shiv Mar 11, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता…

शासनिक फेरबदल: चंदन कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी, तीर्थराज अग्रवाल एक विभाग से मुक्त

शासनिक फेरबदल: चंदन कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी, तीर्थराज अग्रवाल एक विभाग से मुक्त

Shiv Mar 11, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए…

गैस सप्लाई पर चिंता, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन बोला– सिलेंडर जमा न करें

गैस सप्लाई पर चिंता, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन बोला– सिलेंडर जमा न करें

Shiv Mar 11, 2026 1 min read

रायपुर। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की संभावित कमी को…

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कर्रेगुट्टा में मारे गए नक्सलियों में से 20 की हुई शिनाख्त, 11 के शवों को परिजनों को सौंपा, कांग्रेस विधायक मंडावी ने सरकार को घेरा

बीजापुर। बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने अब तक 20 नक्सलियों के शवों की पहचान कर ली है। इनमें से 11 शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि शेष शवों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। इस मुठभेड़ को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने राज्य की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक तरफ ऑपरेशन को सफल बताते हुए 22 नक्सलियों को ढेर करने पर जवानों को बधाई देते हैं, वहीं प्रदेश के गृहमंत्री कहते हैं कि बीजापुर में किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं हुआ है और इस मुठभेड़ या ऑपरेशन में 22 नक्सलियों के मारे जाने के जो आंकड़े आ रहे हैं, वे गलत हैं।

विधायक मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों के बयान आपस में विरोधाभासी हैं। सरकार सभी के सामने प्रेस विज्ञप्ति और प्रेस ब्रीफिंग कर स्पष्ट करे कि उसूर थाना अंतर्गत क्षेत्र में जो 18 दिनों तक ऑपरेशन चला, उसमें जवानों ने जिन लोगों को मुठभेड़ में मार गिराया, क्या वे वास्तव में नक्सली थे या ग्रामीण? और अगर वे नक्सली थे तो उनकी शिनाख्त में इतना समय क्यों लग रहा है? सरकार से मांग करता हूं कि इन सभी बातों को लेकर स्पष्टता दी जाए।