Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चिल्फी घाटी में 2 किमी का लगा जाम : दो सड़क दुर्घटनाओं के बाद वाहनों की लंबी कतार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कवर्धा। चिल्फी घाटी में फिर से जाम लगा है. शुक्रवार को दो सड़क हादसों के बाद पिछले 10-12 घंटे से भीषण जाम की स्थिति बन गई है. लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. छोटे वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर पहुंची चिल्फी पुलिस लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को घाटी के नागबोरी मोड़ पर एक ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर हो गई, जिसके कुछ ही देर बाद घाटी में ही एक ट्रक ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी. दोनों घटनाओं के बाद से एनएच-30 पर दोनों ओर बस, ट्रक और यात्री वाहनों की लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई है. जाम के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि चिल्फी घाटी के नागबोरी मोड़ में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को अक्सर परेशानी उठानी पड़ती है. रायपुर से जबलपुर जाने के लिए नेशनल हाईवे 30 ही एकमात्र मार्ग है, जिस पर रोज़ाना हजारों वाहन गुजरते हैं. भारी यातायात के चलते इस रास्ते पर जाम की समस्या आम हो गई है.