Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत, लोगों ने NH-30 पर किया चक्काजाम

कोंडागांव/ कवर्धा।   छत्तीसगढ़ में सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला फिर से देखने को मिला है. कहीं मतदान ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. कहीं ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. ये हादसे कोंडागांव और कवर्धा जिले में हुए हैं.

सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की मौत 

पहला हादसा कोंडागांव से सामने आया है. यहां केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग में मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. घटना में आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की मौके पर ही मौत हो गई. 

जानकारी के अनुसार, रविवार को 10 से 11 बजे के बीच बडेराजपुर ब्लॉक से चुनाव ड्यूटी कर के आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य लौट रहे थे. इस दौरान ग्राम कोहका मेटा के पास आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. मृत आरक्षक बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था. 

रफ्तार का कहर 

कवर्धा जिले में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां धान से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया. प्रशासन से 50 लाख रुपए के मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं. घटना सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है. 

नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग के मिनीमाता चौक के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा है. ग्रामीणों के चक्काजाम से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है.