Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

2 पार्षद बीजेपी से निष्कासित

रायपुर।  भाजपा ने अनुशासन भंग करने वाले रायगढ़ जिले के दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने घरघोड़ा नगर पंचायत के भाजपा पार्षद अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी को 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है. इसका आदेश आज प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया है.

बता दें कि घरघोड़ा नगर पंचायत में 15 पार्षद हैं. इनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और दो निर्दलीय पार्षद हैं. यहां नगर पंचायत अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी चुने गए. वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी चुने गए हैं. क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने निष्कासन की कार्रवाई की है.

निलंबन आदेश में कहा गया है कि आपके विरूद्ध आरोप है कि घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध आप मतदान किए, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. यह अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है. विरोधी कार्य करने के आरोप में आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.