Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध मुरूम उत्खनन में लगे 2 चैन माउंटेन और 3 हाइवा जब्त, 15 दिनों से चल रहा था खेल, सो रहा था खनिज विभाग ?

अभनपुर- गोबरा नवापारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरभट्ठी में राजस्व विभाग ने एसडीएम रवि सिंह के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान अवैध मुरूम उत्खनन में संलग्न 2 चैन माउंटेन मशीन और 3 हाइवा को जब्त किया है. कार्रवाई के बाद मुरूम का अवैध उत्खनन करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है.

एसडीएम सिंह ने बताया कि उन्हें गांव में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो खसरा नंबर 128 में अवैध मुरूम उत्खनन होता पाया गया. पूछताछ में उत्खनन कर रहे लोगों के पास फिलहाल कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. इसके बाद अवैध मुरूम उत्खनन में लगे 2 चैन माउंटेन और 3 हाइवा को जब्त किया गया है. कार्रवाई के दौरान गोबरा नवापारा तहसीलदार सूरज बंछोर, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा, राजस्व निरीक्षक, पटवारी आदि लोग उपस्थित थे. राजस्व विभाग की कार्रवाई से जिला खनिज विभाग की कथित सक्रियता की पोल भी खुल गई.

जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों से 24 घंटे बेतहाशा मुरूम का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था. इसके बावजूद खनिज विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी या यूं कहें कि खनिज विभाग ने जानबूझकर इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा.

वहीं इसको लेकर ग्रामवासी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ऊपर से कोई दबाव आता है तभी खनिज विभाग कुंभकरणी नींद से जागता है. गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मुरूम का उपयोग भारतमाला परियोजना में किया जा रहा था, जो कि केंद्र सरकार की एक बहुत बड़ी परियोजना है.