Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जशपुर के SBI ग्राहक सेवा केंद्र में 2 बाइक सवारों ने ‘दादी’ को मारी गोली

जशपुर।      छत्तीसगढ़ में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस बीच जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां SBI ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े गोली चली है. बताया जा रहा है कि दाे नाकबपाेश बदमाशा लूटपाट की नियत से SBI ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और गोली चला दी. इस फायरिंग में संचालक को बचाने आई उसकी दादी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि संचालक गंभीर रूप से घायल है.

यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला का है. गांव में स्थित एक SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर आज दिनदहाड़े लूटपाट की नियत से दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी. इस दौरान संचालक की दादी उर्मिला गुप्ता अपने पोते को बचाने के लिए सामने आ गईं, जिससे गोली उन्हीं को लग गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले संचालक संजू गुप्ता पर कट्टे की बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया. उसके बाद उसकी दादी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद बदमाश अपने बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं. घायल संचालक संजू गुप्ता को इलाज के लिए कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों की पतासाजी करने में जुट गई है.