Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गौ तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गोवंशों को किया बरामद, मुख्य आरोपी संजय तस्करी के मामले में कई बार जा चुका है जेल

आरंग। गौ तस्करी में लंबे समय से जुड़े आरोपी संजय टंडन को एक बार फिर पुलिस ने 4 मवेशियों के साथ पकड़ा है. आरोपी संजय के साथ वाहन चालक ग्राम बनचरौदा निवासी बालकृष्ण साहू को भी गिरफ्तार किया गया है. यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, गौसेवक आदेश सोनी के नेतृत्व में गौसेवकों ने ग्राम कुकरा-संडी के बीच नहर के पास वाहन संख्या CG 04 LE 3465 से मवेशियों को परिवहन करते हुए पकड़ा और तुरंत आरंग पुलिस को सूचना दी. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी संजय टंडन और बालकृष्ण साहू मवेशियों को ग्राम सिवनी से अकोली खुर्द ले जा रहे थे, लेकिन उनके पास मवेशियों के परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं था. जिसके बाद आरोपी संजय टंडन और बालकृष्ण साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2011 की धारा 04,06,10 और BNS 299 के तहत कार्रवाई कर रही है.

गौ तस्करी मामले में आरोपी संजय टंडन कई बार जा चुका है जेल

ग्राम अकोली खुर्द (आरंग) निवासी आरोपी संजय टंडन मुख्य रूप से गौ तस्करी का काम करता है. इसके पहले भी वह कई दफा जेल जा चुका है. लेकिन जेल से छुटकर फिर से गौ तस्करी का काम करता है. सूत्रों से यह भी पता चला है कि आरोपी संजय टंडन क्षेत्र में घूमकर मवेशी खरीदता है और गौ वंश को इक्कठा कर कंटेनर के माध्यम से गौरभाट से महानदी पार कर महासमुंद के रास्ते ओडिशा के किसी कत्लखाने में भेज देता है. आरोपी संजय टंडन को किसी बड़े गौ तस्कर का संरक्षण मिल रहा है जिसके कारण वो जेल जाने के बाद आसानी से छूट जाता है. फिलहाल, इस क्षेत्र में एक बार फिर गौ तस्करी की घटना से गौसेवकों में खासी नाराजगी है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.