Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

8 माह में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर : बीजापुर में 25 खूंखार माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, साय सरकार की पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित

बीजापुर। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और बीजापुर पुलिस के ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित होकर 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इसमें 8-8 लाख के ईनामी कंपनी नंबर 02 के 03 PLGA/पार्टी सदस्य, 03 लाख का ईनामी प्लाटून नम्बर 16 सेक्शन डिप्टी कमाण्डर, 01-01 लाख के ईनामी 02 माओवादी एलओएस सदस्य-सीएनएम अध्यक्ष सहित भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं गंगालूर एरिया कमेटी के माओवादी शामिल हैं. बता दें कि 2024 में अब तक 170 माओवादियों ने सरेंडर किया है.

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से अपना रास्ता बदलने की बात कही थी नहीं तो अंतिम प्रहार की चेतावनी दी थी. जल्द नई सरेंडर पॉलिसी की घोषणा करने की बात भी कही थी. इसका असर बस्तर में दिखने मिला है. माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छग शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति एवं बीजापुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

सरेंडर किए माओवादियों को दिए गए 25-25 हजार रुपए

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया, वर्ष 2024 में अब तक 170 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 346 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000 रुपए नगद प्रोत्साहन राशि दी गई.