Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए 150 करोड़ का प्रावधान, हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने सीएम साय से की 4C एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ की मांग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा के विस्तार के लिए अनुपूरक बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। समिति ने राशि के प्रावधान पर आभार व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा और मुख्य बजट में 4C एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ आवंटित करने की मांग की।

समिति के सदस्य सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की पहल पर यह मुलाकात विधानसभा परिसर में हुई। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने सेना की 1012 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए मंजूरी का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सेना की जमीन प्राप्त करने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिल चुके हैं। जल्द ही मामले का समाधान हो जाएगा।

समिति ने मांग की है कि जमीन का मसला हल होने के बाद वर्तमान रनवे को 1500 मीटर से बढ़ाकर 2200 मीटर किया जाए। इसके अतिरिक्त 500 यात्रियों की क्षमता वाला एक नया टर्मिनल भवन और एक नया एटीसी टावर स्थापित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मेयर रामशरण यादव, सुदीप श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, महेश दुबे, समीर अहमद और रवि बैनर्जी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।