Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

’10 साल अन्याय का काल’: भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का बयान, कहा-यह न्याय यात्रा 5 न्याय के लिए…

कटघोरा-  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में है. यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यात्रा को लेकर बयान दिया है. इस दौरान छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता और कांग्रेस प्रभारी भी मौजूद रहे. जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 30वां दिन है. यह न्याय यात्रा पांच न्याय के लिए है. संविधान का जो मूल उद्देश्य है उसके लिए यह यात्रा है. पिछला 10 साल अन्याय का काल रहा है. नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी का न्याय की बात कांग्रेस कर रही है. यह पूरी तरह से वैचारिक यात्रा है.

वहीं यात्रा को लेकर सचिन पायलट ने कहा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो यात्रा रही, उसका असर पूरे भारत में पड़ा था. इसलिए पूर्व से पश्चिम तक की एक और यात्रा राहुल गांधी कर रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है, हर वर्ग का समर्थन यात्रा को मिल रहा है. एक चेतना देश मे अब जागृत हो चुकी है. हमारी सरकार की जो नीतियां थी, उसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा.

भूपेश बघेल ने यात्रा को लेकर कहा, छत्तीसगढ़ से राहुल गांधी का रिश्ता पुराना है. राहुल गांधी यहां आते रहे हैं. पहले भी इस क्षेत्र में राहुल गांधी आए थे. देश के विकास में सबकी भागदारी है. हम सब देश को भाईचारा के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं.

डॉ. चरण दास महंत ने भारत जोड़ो न्याय को लेकर कहा कि जल-जंगल-जमीन का जो मुद्दा है, उस मुद्दे के साथ राहुल खड़े हैं. अडानी को अवैध लाभ पहुंचाने की कोशिश हो रही है. जंगल और आदिवासी तबाह हो रहे हैं.

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ में यात्रा का दूसरा दिन है. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है. हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना है. लोकसभा में मोदी सरकार को हराना है.