Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

5.22 करोड़ के इनामी टॉप कमांडर सहित 10 नक्सली ढेर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा-मटाल पहाड़ियों में हुए एनकाउंटर में 5.22 करोड़ रुपये के इनामी और शीर्ष माओवादी नेता मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज (सेंट्रल कमेटी सदस्य), प्रमोद उर्फ पंडरन्ना (उड़ीसा राज्य कमेटी सदस्य) और विमल उर्फ जाडी वेंकट (उड़ीसा राज्य कमेटी सदस्य) सहित कुल 10 नक्सली मार गिराए गए।

संयुक्त बलों की बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद पुलिस की ई-30 टीम, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 बटालियन ने 10 सितंबर से इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 11 सितंबर को नक्सलियों ने जवानों पर घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली मारे गए।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

घटनास्थल की सर्चिंग में एके-47, इंसास, एसएलआर सहित 10 ग्रेडेड ऑटोमैटिक हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है।

बड़ी राहत – नक्सलियों को बड़ा झटका

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सल नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पुलिस का मानना है कि इन टॉप कमांडरों के मारे जाने से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।