Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

10 करोड़ के फ्रॉड का खुलासा: कंबोडिया से जुड़े तार, CG पुलिस ने महाराष्ट्र से आरोपी को दबोचा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस के “मिशन साइबर सुरक्षा” अभियान के तहत राजनांदगांव साइबर सेल ने 10 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में शामिल एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर से भारत के लोगों को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और जॉब स्कीम के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था.

गिरफ्तार आरोपी अलकेष कुमार प्रेमजी भाई मांगे वलसाड (गुजरात) का रहने वाला है, जो कंबोडिया स्थित कॉल सेंटर के जरिए ठगी को अंजाम दे रहा था. राजनांदगांव साइबर सेल ने आरोपी को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी पुलिस इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है.

ऐसे करता था ठगी

इंटरनेशनल साइबर ठगों के गिरोह द्वारा कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर में Shadi.com प्लेटफॉर्म, Adoni One ग्रुप, CISCO, COSTCOP आदि फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनियों एवं ऑनलाइन जॉब और टास्क के नाम पर भारतीयों से ठगी की जाती थी. गिरोह द्वारा पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी की गई है.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड और 8 सिमकार्ड जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपी अलकेष कुमार प्रेमजी भाई मांगे, पिता प्रेमजी, निवासी डुंगरी, वलसाड (गुजरात), वर्तमान में कंबोडिया कॉल सेंटर में सक्रिय था.