Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

1 और नक्सली ने डाला हथियार, खून-खराबे को छोड़ की घर वापसी, अब तक 689 माओवादी कर चुके हैं सरेंडर

दंतेवाड़ा-   पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. लाल आंतक पुलिस के अभियान से बैकफुट में दिखाई दे रहा है. लगातार माओवादी आत्मसर्मपण कर रहे हैं. पुलिस के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 1 माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पित कटेकल्याण एरिया कमेटी के ग्राम पिट्टेडब्बा मिलिशिया सदस्य के पद पर सक्रिय था.

बता दें कि आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटनाओं में शामिल था. पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ने आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ देने की बात कही है.

जानकारी के अनुसार, लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 174 ईनामी माओवादी सहित कुल 689 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं.