Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सभी मंत्रियों को आवास आबंटित, जानिए किसे कौन सा बंगला मिला…

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों को आवास आबंटित कर दिया है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ए-1 सिविल लाइन शंकर नगर का बंगला दिया गया है. डिप्टी सीएम एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव को डी-8 सिविल लाइन रायपुर, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाइन रायपुर का बंगला आबंटित किया गया है.

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला शंकर नगर रायपुर, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम को सी-5 सिविल लाइन, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड पुराना वन संरक्षण बंगला वन कॉलोनी रायपुर दिया गया है.

वन मंत्री केदार कश्यप को सी-3 एवं सी-4 फारेस्ट कॉलोनी राजा तालाब, वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन को सी-4 शंकर नगर रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को सी-2 शंकर नगर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी को डी-5/9 शंकर नगर, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को डी-7,डी-8 शंकर नगर, खेल मंत्री टंकराम वर्मा को बी-5/10 शंकर नगर का बंगला आबंटित किया गया है.

जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बी-5/12 सिविल लाइन रायपुर का बंगला दिया गया है. वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाइन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को ई-1 सिविल लाइन का बंगला आबंटित किया गया है.