Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वन मंत्री केदार कश्यप ने माई दंतेश्वरी और ईष्टदेव की पूजा-अर्चना कर किया पदभार ग्रहण

रायपुर।      वन एवं जलवायु,जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बुधवार को मंत्रालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान इष्ट जन और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि माई दंतेश्वरी के आशीर्वाद से आज मैने पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के वनवासी, आदिवासी सहित प्रदेश के सभी वर्गों का समुचित विकास करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ के हमारे अन्नदाता किसान भाईयों, खेतिहर मजदूरों, महिलाओं, सभी नागरिकों की खुशहाली के लिए काम करने का हमने संकल्प लिया है। सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही हमारी सरकार विकास के दिशा में कार्य कर ही है। हम सभी छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। स्व. अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए हम संकल्पित होकर काम करेंगे।

गौरतलब हैं कि केदार कश्यप वर्ष 2003 से 2018 तक स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित कई विभागों के दायित्व संभाल चुके हैं।