Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर से दुर्ग के लिए निकली अर्टिगा कार से गांजा जब्त

भिलाई।      दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कार कार से 32 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग पुलिस मंगलवार को कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन की सघन चेकिंग कर रही थी। मंगलवार की दोपहर जब पुलिस चेकिंग में लगी थी, उसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही अर्टिगा कार OD 02 CM 0852 में कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे हैं। जैसे ही कार आई, पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोका। कार चालकों ने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया।

कार की चेकिंग करने पर उसकी डिक्की में 3 प्लास्टिक की बोरी मिली। उसके भीतर दो बोरियों में 1-1 किलो के 11 पैकेट और तीसरी बोरी भी में 10 किलो गांजा का पैकेट भरा हुआ था। पुलिस ने कार से कुल 32 किलोग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपए कीमत की अर्टिगा कार, मोबाइल फोन और 3700 रुपए नगद भी जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी ओडिशा राज्य के नुआपाड़ा जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अपना नाम रशमीता बाग (21), भारती कुलदीप (28), सुषमा सागरिया (33) और दिनेश तांडी उर्फ राहुल बताया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।