Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ऑनलाइन सट्टा संचालित करते दो सटोरियों को पुलिस ने धरदबोचा, मोबाइल और लैपटॉप जब्त

रायपुर-   राजधानी पुलिस ने ऑनलाईन जुआ- सट्टा के खिलाफ बड़ी काईवाई की है, पुलिस ने बस स्टैंड भाठागांव के गार्डन से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को धरदबोचा है, टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नया बस स्टैण्ड भाठागांव गार्डन में 2 व्यक्ति बैठकर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहें है, जिस पर पुलिस की संयुक्त टीम रेड कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा खिलते पकड़ा है। सटोरियों के पास से पुलिस ने मोबाईल फोन, लैपटॉप, कॉपी रजिस्ट्रर जब्त किया है। जिसमें करोड़ो रूपयों के लेन देन के संबंध में हिसाब लिखा गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 01. साहिद रजा खान पिता सलाउद्दीन खान उम्र 24 साल निवासी निजामी चौक कृष्णा नगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग 02. मोह० गुलरेज पिता मोह० अनीश उम्र 23 साल निवासी ईदगाह चौक फरीद नगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग का रहने वाले होना बताया।

सट्टा खेलने में आरोपियों द्वारा reddybook.blue ऑनलाईन साईड का उपयोग कर सट्टा खेला गया है एवं कॉपी रजिस्ट्रर में करोड़ो रूपयों का लेन देन के संबंध में हिसाब लिखा गया है।